फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए पैटर्न पर होंगे 9वीं, 10वीं के पेपर

विज्ञापन
Education Updates 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022-23 का शैक्षिक कैलेंडर जारी
विज्ञापन

पहली बार इस सत्र में होंगी पांच मासिक परीक्षाएं
तीन बार बहुविकल्पीय और दो बार होंगी वर्णनात्मक परीक्षा
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2022-23 का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस सत्र में कक्षा नौ एवं दस की लिखित परीक्षा नए पैटर्न पर होंगी। प्रश्नपत्र में दो खंड होंगे। पहले खंड में 30 प्रतिशत अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा और दूसरे खंड में 70 प्रतिशत अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे, जिनका जवाब उत्तर पुस्तिका पर लिखना होगा।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक कैलेंडर 2022-23 जारी कर दिया है, जिसके अनुसार ही माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन होगा। उन्होंने बताया कि इस बार कक्षा नौ से 12वीं तक के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। इसके तहत कक्षा नौ और 10 के पेपर नए पैटर्न पर होंगे। वहीं 2022-23 के शिक्षा सत्र में पांच मासिक परीक्षाएं होंगी, जिसमें तीन बार पेपर बहुविकल्पीय तो दो बार वर्णानात्मक होंगे। वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों में कैरियर काउंसलिंग भी होगी।
विज्ञापन

कक्षा 9 और 11 के लिए ये तारीखें अहम
बहुविकल्पीय प्रश्नों की मासिक परीक्षा जुलाई, नवंबर के अंतिम और फरवरी-2023 के प्रथम सप्ताह में होंगी। वर्णनात्मक मासिक परीक्षा अगस्त व नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगी। अर्धवार्षिक की प्रयोगात्मक परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में और इसकी लिखित परीक्षा अक्टूबर के द्वितीय व तृतीय सप्ताह में होंगी। इनके अंक नवंबर के प्रथम सप्ताह तक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं, इनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर 16 से 28 फरवरी तक अपलोड करना होगा। इसके अलावा सत्र 2022-23 का पाठ्यक्रम 20 जनवरी तक हर हाल में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए प्रमुख तारीखें
कक्षा 10 व 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा जनवरी के तीसरे सप्ताह में और प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा एक से 15 फरवरी तक होगी। प्री-बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 से 28 फरवरी तक होगा। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से 28 फरवरी तक होगी। वहीं बोर्ड परीक्षा मार्च- 2023 में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें