लखीमपुर खीरी। एक पेड़ मां के नाम संकल्प के साथ जनपद में बुधवार को 96.75 लाख पौधे रोपे गए। उप्र गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने मरखापुर गांव के खीरी ब्रांच नहर पटरी पर पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक चला। अभियान में सरकारी विभाग, सामाजिक, शिक्षण संस्थानों व जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उप्र गो सेवा आयोग के अध्यक्ष के साथ विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, डीएफओ संजय विश्वाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने फलदार, छायादार, औषधीय पौधे रोपे। आचार्य अनूप मिश्रा ने वैदिक मंत्र पढ़कर पूरे विधि विधान से पौध रोपण कराया। इसके बाद अमृत सरोवर मोहम्मदाबाद और नकहा ब्लॉक के वृहद गो आश्रय स्थल चाउपुर में पौधरोपण किया।
गो सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि सभी लोग एक नहीं, दो पेड़ मां के नाम पर लगाएं और उनकी देखभाल करें। इधर, नोडल अधिकारी व सचिव, वित्त मिनिस्ती एस ने सीडीओ अभिषेक कुमार, डीएफओ सौरीस सहाय के साथ पीलीभीत-बस्ती मार्ग स्थित बेढ़नापुर, सैदापुर भाऊ क्षेत्र में कुटी तालाब, ग्राम समाज की भूमि पर पौध रोपण किया।
एसएसबी जवानों ने रोपे आठ हजार पौधे
लखीमपुर खीरी। एसएसबी तृतीय वाहिनी के कमांडेंट देवानंद के नेतृत्व में बुधवार को वाहिनी मुख्यालय व उसके सभी सीमा चौकियों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। क्षेत्रक मुख्यालय एवं 70वीं वाहिनी द्वितीय के सभी सीमा चौकियों में पौधे रोपित किए गए। एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने करीब आठ हजार पौधे रोपे। इस दौरान कमांडेंट देवानंद सहित अनिल सिंह यादव, दिनेश कुमार, पदम सिंह मीणा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद
अश्वगंधा, अर्जुन, नीम, पीपल, अशोक व अमरूद के सौ पौधे रोपे
लखीमपुर खीरी। अजमानी पब्लिक स्कूल की तरफ से बुधवार को एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय की संस्थापक व प्रबंध निदेशक गुरजीत अजमानी के नेतृत्व में स्वशासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में अश्वगंधा, अर्जुन, नीम, पीपल, अशोक, अमरूद जैसे 100 से अधिक औषधीय एवं छायादार पौधे रोपे गए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीणा गुप्ता, विधायक मंजू त्यागी, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, प्रबंध निदेशक गुरजीत अजमानी, चिकित्सक व बच्चों ने पौधारोपण कर अपनी माताओं के नाम से पौधे लगाकर एक भावनात्मक संदेश दिया। संवाद
स्वशासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करते अजमानी पब्लिक स्कूल के बच्चे। स्रोत- स्
स्वशासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करते अजमानी पब्लिक स्कूल के बच्चे। स्रोत- स्
स्वशासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करते अजमानी पब्लिक स्कूल के बच्चे। स्रोत- स्