फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 967 छात्राओं को मिले कन्या विद्याधन के चेक

Wed, 17 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुरखीरी।
विज्ञापन
kanya - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में हुआ दूसरे दिन का कार्यक्रम 
विज्ञापन

- प्रभारी मंत्री ने बताया छात्राओं को रक्षाबंधन का गिफ्ट
कन्या विद्याधन योजना का चेक वितरण कार्यक्रम बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। इसके मुख्य अतिथि मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री हाजी रियाज अहमद रहे। प्रभारी मंत्री ने थारू छात्राओं को चेक देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
चेक वितरण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहनों को तीस हजार का चेक देकर रक्षाबंधन का तोहफा दिया है, जिससे छात्राएं इसका सदुपयोग करके अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। वहीं एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि जो मां बाप गरीबी के कारण अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा नही दिला पाते थे, उनको अब चिंता नहीं करनी है। उसका इंतजाम छात्राओं के भाई ने कर दिया है। वहीं जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने छात्राओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर आईसीएससी, यूपी बोर्ड सहित संस्कृत मदरसा, सीबीएसई बोर्ड की 967 मेधावी छात्राओं को चेक दिए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, डा.आरए उस्मानी, एमएलसी शंशाक यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, सीडीओ अमित सिंह बसंल, डीआईओएस डा. ओपी गुप्ता, स्टेनो उमाकांत मिश्रा, कनिष्ठ लिपिक अनुज कुमार, अखिलेश वर्मा, राजेश मिश्रा, आरिफ जमाल, शिक्षक वीपी सिंह सहित मेधावी छात्राएं और इनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने आकाशदीप ने प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
प्रभारी मंत्री के अनुरोध पर सभागार में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सर्वजीत कौर ने कहा कि सीएम की ओर से इस अनोखे तोहफे को पाकर वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। छात्रा ने कहा कि यह धनराशि उसकी मेहनत का नतीजा है। छात्रा ने इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद देकर कहा कि जिन सपनों को सजोने के लिए यह तोहफा दिया गया है हम मेहनत करके इसे पूरा कर अपनी मंजिल हासिल करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें