फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारानगर में आग लगने से दो घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के गांव तारानगर में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तारानगर निवासी सभाजीत परिवार सहित गेहूं काटने खेत पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे उनके घर में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेते हुए पड़ोसी जयनाथ के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित घर का सारा जलकर राख हो गया। आग में सभाजीत के 10 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए।

जंगल में लगी आग खेतों में फैली, फसल जली
गुलरिया। गोला रेंज की रायपुर बीट में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने जंगल के किनारे स्थित खेतों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ने लगी। आग से गांव चौखड़ा निवासी श्यामकिशोर, कौशल किशोर का करीब डेढ़ एकड़ गन्ना, छुन्नू का चार बीघा, साजिद का तीन बीघा, मेजर सिंह, करतार सिंह का चार एकड़ और दीनू अवस्थी का दो एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें