गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में हुई बैठक में तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि 23 और 24 फरवरी को अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने और मृतकों के नाम काटने का काम करें।
तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 387 पोलिंग बूथ है। शासन के निर्देशानुसार अभियान चलाकर बीएलओ अपने-अपने पोलिंग बूथ क्षेत्र में जाकर शासन के निर्देशों का पालन करें। 23 और 24 फरवरी को बीएलओ पोलिंग बूथ पर रहकर मतदाता सूची में नए नाम शामिल करेंगे और मृतकों के नाम सूची से हटाएंगे। इस मौके पर बीआरसी राहुल कुमार वर्मा, तौहीद बेग, दिनेश कुमार, गौरव कुमार राठौर, स्नेहलता वर्मा, ज्योति देवी आदि बीएलओ मौजूद रहे।