फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के पास महिला का पर्स छीनकर उचक्के फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी आवास के पास महिला का पर्स छीनकर उचक्के फरार
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। एसपी आवास के पास रविवार की शाम बाइक पर सवार तीन युवकों में एक युवक ने रिक्शे पर सवार एक महिला के हाथ पर झपट्टा मार दिया और उसका पर्स छीनकर भाग निकले। महिला अपने पति के साथ घर जा रही थी। पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी और जेवर थे। महिला ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

घटना जेल गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। शहर के मोहल्ला प्यारेपुर निवासी मोहम्मद हुसैन ने बताया कि वह अपनी पत्नी शाहीन परवीन के साथ शाहजहांपुर गए थे। रविवार की शाम करीब 7.30 बजे रोडवेज बस से रोडवेज बस अड्डे पर उतरे। बस से उतरने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ रिक्शे में बैठकर घर जा रहे थे। एसपी बंगले के निकट लोहिया भवन के पास बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए। रिक्शे के पास आए चालक ने बाइक की रफ्तार धीमी की। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पत्नी शाहीन के हाथ पर झपट्टा मार दिया और पर्स छीनकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल, एक सोने का हार, एक जोड़ी पायल और दो अंगूठी थी। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अपराध ऋषि देव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें