फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की दहशत में मजदूरों ने बंद की गन्ना छिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घमहाघाट पर झाले में फिर घुसा बाघ

ममरी। घमहाघाट निवासी सरदार मक्खन सिंह के झाले में बुधवार की रात घुसे बाघ को देख झालावासी दहशत में आ गए। पटाखे दगाने, शोर मचाने पर बाघ दहाड़ते हुए पास के जोगा सिंह के गन्ने के खेत में चला गया। बाघ के झाले में घुसने की पुष्टि वनकर्मियों ने भी की है। मजदूरों ने बाघ की दहशत की वजह से गन्ना छिलाई का काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर पहुंचे डीएफओ समीर कुमार, राजीव कुमार, एसडीओ रविशंकर शुक्ला ने रेंजर बनारसीदास शाकय संग बाघ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर घमहाघाट निवासी सरदार लालसिंह के झाले पर बाघ से बचाव के टिप्स देकर सावधानी बरतने को कहा था। इसी बीच देवीपुर बीट जंगल से 400 मीटर दूर घटमहाघाट निवासी सरदार मक्खन सिंह के झाले में बाघ घुस आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शोर मचाने, पटाखे दगाने पर बाघ दहाड़ते हुए पड़ोस के खेत में चला गया। घटना की सूचना पर गुरुवार सुबह पहुंचे फारेस्टर राप्रसाद, वनरक्षक राजेश, विनीत सिंह ने बाघ के गन्ने में मौजूद होने की पुष्टि की है, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। वनकर्मियों ने स्थानीय लोगों को सजग रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें