फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक रात में बंद रहेगी गोला रोड क्रासिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीतापुर मैलानी के बीच अमानपरिवर्तन का कार्य करवा रही कार्यदायी संस्था शहर की गोला रोड क्रासिंग (निकट कृष्णा मैरिज हाल ) पर सड़क निर्माण का कार्य कराएगी। इसलिए बृहस्पतिवार से रविवार तक हर रोज तीन दिनों तक रात नौ से सुबह पांच बजे तक क्रासिंग पर आवागमन बाधित रहेगा।
विज्ञापन

ऐशबाग सीतापुर रेलवे ट्रैक का ट्रायल हो जाने के बाद सीतापुर मैलानी के बीच अमानपरिवर्तन के हो रहे कार्य में तेजी आ गई है। पटरी बिछाने और उसकी पैकिंग के बाद गोला रोड स्थित रेलवे क्रासिंग काफी ऊंची हो गई थी। वहीं पटरी उखाड़े जाने से रेलवे लाइन के दोनो तरफ रोड भी टूट गई थी। इससे लोगों का आना जाना मुश्किल भरा हो गया था और लोग दुर्घटनाग्रस्त भी होने लगे थे। हालांकि कार्यदायी संस्था ने इस रेलवे क्रासिंग पर दोनो ओर रोड का निर्माण कराने का निर्माण लिया है। संस्था के लोगों का कहना है कि क्रासिंग पर 20 मीटर सड़क पर रोड का निर्माण होना है। इसके तहत क्रासिंग के दोनो तरफ दस दस मीटर रोड बनाई जाएगी। इसे बनाने में तीन दिन का समय लगेगा। इसलिए इस क्रासिंग से बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार की रात नौ बजे से अगले दिन की सुबह पांच बजे तक आना जाना बाधित रहेगा।

ब्रॉडगेज का निर्माण करवा रही संस्था ने शहर की गोला रोड क्रासिंग के दोनो ओर सड़क निर्माण कराने के लिए अगले तीन दिनों तक रात में बंद करने की परमीशन मांगी थी, जिसकी स्वीकृत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार सिंह डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें