फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से छात्रा की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संक्रमण से छात्रा की मौत, कई बीमार
नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला
अमर उजाला ब्यूरो
खमरिया। शीरे के बहने से फैले संक्रमण से तमोलीपुर निवासी बद्री प्रसाद की 12 वर्षीय पुत्री सोनम की मौत हो गई। वह कक्षा सात की छात्रा है। इसके अलावा कई लोग अभी संक्रमण की चपेट में हैं।
विज्ञापन

गोविंद शुगर मिल ऐरा ने सितम्बर माह में कच्चे पिटो में शीरा भरा था। बरसाती पानी के साथ शीरा तमोलीपुर गांव की तरफ बहा दिया गया, जिससे फैले संक्रमण से कारण 20 दिन पहले तमोलीपुर की शकुन्तला (55), रतन (45) लकी उर्फ आकाश की मौत हो चुकी है। इन हुई मौतों को लेकर ईसानगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रदूषण विभाग ने कार्यवाही करते हुए जल सहमति समाप्त करते हुए चीनी मिल पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। मंगलवार की सुबह श्वास नली में फैले संक्रमण के कारण तमोलीपुर निवासी छात्रा सोनम की मौत हो गई, जबकि गांव की नीलम, रोशनी, बिट्टो, गोल्डी, शिवानी सहित कई बच्चे और बुजुर्ग संक्रामक रोगों से ग्रस्त हैं। प्रशासन द्वारा गांववालों को संक्रमण रोगों से निजात दिलाने के लिए की जाने वाली कार्यवाही बौनी साबित हो रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें