06 एलकेएच 3, 4, 5 और 6
06एलकेएच 801बाजार में बंद दुकानें
06एलकेएच 302
भारत बंद:
स्लग- एससी-एसटी एक्ट कर विरोध
जुलूस-प्रदर्शन के बीच बंद कराई गईं दुकानें
प्रशासन की ओर से रहे सुरक्षा के खास इंतजाम
लखीमपुर खीरी। एससी-एसटी अधिनियम के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने आरक्षण विरोधी संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रदर्शन किया और दुकानें बंद कराईं। हालांकि बंदी का मिलाजुला असर रहा। शहर की बाजार खुली रही वहीं ग्रामीण इलाकों में बंद का मिला जुला असर रहा। जिले के स्कूल खुले रहे। प्रदर्शनकारियों ने मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण में धरना दिया। उसके पश्चात ज्ञापन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। कोर्ट परिसर की ओर से चलने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिस पर झड़प होते होते बची। वरिष्ठ लोग पुलिस की बात से सहमत हो गए और कलक्ट्रेट गेट से डीएम दफ्तर जाकर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति के तत्वावधान में सवर्ण समाज के लोग गुरुवार को बाजार खुलने पर दुकानों को बंद कराने निकले। प्रदर्शनकारी मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण में एकत्र हुए। संयोजक अरविंद शुक्ल ने घातक एवं समाज में वैमनस्य की भावना को बढ़ाने वाले कानून को खत्म करने एवं आर्थिक आरक्षण को लागू कराने के लिए सर्व समाज का आह्वान किया। राजनेताओं को जातिगत राजनीति बंद करने की चेतावनी दी। सुयश शुक्ल ने एक देश एक कानून की मांग की। सभा को दीपक त्रिवेदी, राकेश सिंह, अनुराग तिवारी, राजीव तिवारी, डॉ ओंकार नारायण, पारसनाथ अवस्थी, विनय तिवारी ने संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
मोहम्मदी। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शित कर एसडीएम बीडी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर तहसीलदार विकास धर दुबे, मंच के संयोजक कुलदीप कुमार सिंह, सौरभ प्रताप सिंह भदौरिया, सुशील भदौरिया, योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
पिपरिया धनी। कस्बा सहित रेहरिया, मझिगबां में बंदी का मिला जुला असर देखने को मिला।
जंगबहादुरगंज। पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, अजय मिश्र, कृष्णकुमार गुप्ता, संदीप शुक्ला, अंकित गुप्ता, महेश गुप्ता, मदन सिंह, उपेंद्र गुप्ता, अवधेश गुप्ता आदि ने बाजार बंद कराया।
मितौली। ब्लॉक क्षेत्र में आरक्षण विरोधी लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रामचंद्र शुक्ल, अभय शुक्ल, अतुल शुक्ल, राजेंद्र कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
खमरिया। ईसानगर क्षेत्र में आरक्षण के विरोध में बंद का आंशिक असर रहा। इस दौरान युवाओं ने पीलीभीत बस्ती स्टेट हाइवे तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
आरक्षण के विरोध में बैठक 23 को
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 23 सितंबर को मौजी नसीरुद्दीन भवन हाल में बैठक बुलाई गई है, जिसकी घोषणा कर अधिक संख्या में लोगों को लाने का आह्वान किया गया।
फोटो-06एलकेएच203
मेला मैदान के किराना दुकानदारों में गुस्सा
गोला गोकर्णनाथ। एससीएसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण वर्ग द्वारा भारत बंद के आह्वान पर मेला मैदान के किराना मंडी के सवर्ण दुकानदारों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते हुए भारत सरकार से एससीएसटी एक्ट को वापस लेने की मांग की। दिनेश गुप्ता ने कहा कि एससीएसटीएक्ट लागू कर भारत सरकार ने सवर्ण वर्ग की उपेक्षा कर एक विशेष वर्ग को खुली छूट दे दी है। दुकानदारों का कहना है कि देश की अखंडता को बरकरार रखने के लिए इस एक्ट को वापस लिया जाना जरूरी है। इस मौके पर अनिल गुप्ता, विजय कुमार, नवनीत गुप्ता, उस्मान मंसूरी, सचिन गुप्ता, चंद्रधर शुक्ल, हरी गुप्ता, विनोद कुमार, रामपाल, सलमान आदि मौजूद रहे।
मैैलानी। एससीएसटी एक्ट को फिर सेेेे लागू करने के विरोध मेें विभिन्न संगठनों के आहुुत भारत बंद का यहां कोई असर नहीं हुआ। बाजार में दुुकानें पूूर्ववत खुलीं और किसी संगठन ने कहीं भी कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया।
धौरहरा। कस्बे सहित क्षेत्र मे भारत बंद का असर नही दिखा। रमियाबेहड़, कफारा, अभयपुर, सिसैया में भी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खुले रखे।