जिले के लोगों से हमने जो रिश्ता बनाया है उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास कर रहा हूं। जब जिले का विकास होगा तो यहां के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। यह कहना है पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का। वह जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश शुक्ला और मंत्री हेमंत गुप्ता ने उनका स्वागत किया।
जितिन प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ता समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। अधिवक्ता ही समाज को न्याय भी दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्य रुकने से हर वर्ग, हर क्षेत्र में कमजोरी आई है। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से सुझाव भी आमंत्रित किए। इस मौके पर राकेश शुक्ला, हेमंत गुप्ता, अजय शुक्ला, संतोष मिश्रा, रियाज अहमद सिद्दीकी, अनुराग तिवारी, राज कुमार त्रिवेदी, तारिक हुसैन, पंकज शुक्ला, शिवसहाय सिंह, रमाकांत मिश्र, राजीव अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।