फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन बैंक के 12 संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
01 एलकेएच 01
विज्ञापन



अर्बन बैंक के 12 संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय
सभी सीटों पर एकल नामांकन, आज होगी पर्चों की जांच
ओयल सीट से दाखिल नहीं हुआ एक भी नामांकन

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक के संचालक मंडल चुनाव में 12 संचालकों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। बैंक के 13 संचालकों का चुनाव होना है। इसके लिए शुक्रवार को हुई नामांकन प्रक्रिया में 12 संचालक पदों पर एकल नामांकन दाखिल होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। ओयल निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दखिल नहीं किया है। इससे यह पद रिक्त रह सकता है।
लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक के संचालक मंडल चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन दखिल किए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

बैंक के निर्वाचन अधिकारी/जिला विकास अधकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बैंक के संचालक मंडल के लिए शुक्रवार को नामांकन का चरण सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि बैंक में कुल 13 संचालक चुने जाने हैं, शाखा ओयल से कोई नामांकनपत्र दाखिल नहीं हुआ है। शेष 12 संचालक पदों पर, एक-एक नामांकन ही दाखिल हुआ। जिनकी जांच दो जून को की जाएगी।
विज्ञापन

संचालक पद के लिए पुष्पा सिंह, संजय कुमार मिश्रा, अवधेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार बत्रा, दीपक तलवार, संतोष देवी, विजय कुमारी, आरती सिंह, आशीष कुमार गुप्ता, अमित सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, ने अपने-अपने नामांकनपत्र निर्वाचन अधिकारी के सामने दाखिल किए। इस मौके पर सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद कुमार मिश्र, उमाशंकर मिश्र आदि डेलीगेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें