फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी मिंदनिया में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गढ़ी मिंदनिया में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

लखीमपुर खीरी/महेवागंज। सदर कोतवाली के गांव गढ़ी मिंदनिया निवासी एक युवक का शव शुक्रवार को गांव की एक गली में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के घर वालों ने गांव की ही एक महिला पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मिदनिया गढ़ी निवासी तसव्वुर के 30 वर्षीय पुत्र चुन्ना का शव गांव की एक गली में मिला। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसी बीच परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक के भाई सफीक ने बताया कि उसका छोटा भाई पिछले कुछ महीनों से गांव की ही एक महिला के घर में रह रहा था। दोनों का किसी न किसी बात पर आए दिन विवाद होता रहता था। परिजनों ने महिला पर शराब में जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया। सदर कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि मृतक नशे का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें