फोटो-01 एलकेएच 204
तांगा से टकराकर बाइक सवार की मौत
पत्नी को विदा कराने जा रहा था धर्मपाल
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर भट्टे के पास तांगा से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बहारगंज निवासी स्वर्गीय प्रीतम लाल वर्मा का 32 वर्षीय पुत्र धर्मपाल वर्मा सोमवार की शाम बाइक से हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव प्रसादपुर स्थित अपनी ससुराल पत्नी को विदा कराने जा रहा था। शाम आठ बजे के लगभग जैसे ही वह लखीमपुर रोड पर जलालपुर से पहले भट्टे के पास पहुंचा सामने से आ रहे एक तांगा से उसकी भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना 100 डायल पुलिस और एंबुलेंस को दी। गंभीर अवस्था में धर्मपाल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे में ग्रामीण की जान गई
लखीमपुर/महेवागंज।
गांव तेंदुआ निवासी जियाउल्ला खां सोमवार की शाम घरेलू सामान लेने गांव में स्थित एक परचून की दुकान पर गए थे। वापस लौटते समय गांव में ही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जियाउल्ला खां की मौत हो गई।
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की देर शाम हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकागंज निवासी श्यामलाल का 38 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बाइक से अपने घर जा रहा था। मूड़ा गांव के पास उसकी बाइक अचानक फिसल गई जिससे गिरकर वह गंभीर घायल हो गया।
01एलकेएच409
भीरा रोड पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
रातभर भीरा रोड पर पड़ा रहा शव, सुबह पड़ी पुलिस की नजर
पलियाकलां।
कोरियाना गांव निवासी दुलारे का 45 वर्षीय पुत्र बिहारी को सोमवार की देर रात मिल के निकट बरमबाबा स्थल के पास सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पूरी रात ग्रामीण का शव सड़क पर पड़ा रहा, सुबह गश्त के दौरान शव पर पुलिस की नजर पड़ी। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त पुलिस कर सकी जिसके बाद दुर्घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आ पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए उसे पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजा। बताया जाता है कि मृतक मिल में ठेके पर मजदूरी करता था और रात में वह मजदूरी करके घर वापस जा रहा था। अचानक हुई ग्रामीण की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बेटे माना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फोटो लाइन 01एलकेएच 801 दुर्घटनाग्रस्त कार
सड़क दुर्घटनाओं में आठ यात्री घायल
जंगबहादुरगंज। बहू को विदा कराकर वापस लौटते समय मारुती इको अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर पलटने से महिला सहित पांच लोग घायल हो गए । इको कार में कुल 11 लोग सवार थे । घटना मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर पसगवां में माइनर के निकट की है। पसगवां थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर से महमदपुर थाना मोहम्मदी जाते समय कार अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। इससे उसमें सवार संजीव कुमार(24) निवासी ग्राम छपौरा थाना पसगवां के अलावा महमदपुर निवासी इंद्रजीत (18) निवासी नैगोता जनपद शाहजहांपुर, कल्पना (12), दिलीप (17)निवासी महमदपुर व अजीत (19)निवासी डहर कोतवाली मितौली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार को रात लगभग आठ बजे हुआ। हादसे की जानकारी के बाद पसगवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को वाहन से निकालने के बाद सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया ।
इसके अलावा अचानक ब्रेक लग जाने से बाइक पलट जाने से सुनौआ निवासी दस वषीय मंतोष पुत्र राकेश, छह वर्षीय रोहित पुत्र संजय घायल हो गए। बाइक पवन चला रहा था। तीसरी घटना चसगवां माइनर के निकट हुई। पसगवां कोतवाली के ग्राम छपौरा निवासी तिलकराम अपने पुत्र दीपू, पत्नी 45 वषीय तारावती के साथ बाइक से ग्राम कैमापुर जा रहे थे। अचानक माइनर के निकट बाइक पर पीछे बैठी तारावती बाइक से गिर गई। घायलों को सी एचसी पसगवां में भर्ती कराया गया।