फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में दी गई जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 02एलकेएच403, 404
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह
योजना की दीं जानकारियां
- 44 आवेदनों का वेरिफिकेशन कराएगी नगर पालिका
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब और असहाय लोगों के विवाह कराने को लेकर नगर पालिका सभागार में बैठक हुई, जिसमें मौजूद समाजसेवी संस्थाओं व पालिका सदस्यों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां की अध्यक्षता में बैठक हुई। ईओ अशोक कुमार तिवारी व वरिष्ठ लिपिक विजय मिश्रा ने बताया कि कोई भी समाजसेवी संस्था या अन्य लोग यह सामूहिक विवाह आसानी से करा सकते हैं। बताया कि योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये की सहायता सरकार से मिलेगी। इसमें 20 हजार रुपये कन्या के खाते में आएंगे। इसके फार्म नगर पालिका से मिलेंगे और यहीं पर जमा कराएं जाएंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश बनवासी सेवा संस्थान के सचिव अजय कुमार चौबे ने बताया कि अभी तक 44 फार्म वेरिफिकेशन के लिए दिए जा चुके हैं, अब इनका वेरीफिकेशन नगर पालिका करेगी। इस योजना को लेकर आठ फरवरी को चंदनचौकी में कैंप भी लगाया जाएगा। बैठक में समाजसेवी संस्थाओं से बीना गुप्ता, दीपशिखा गुप्ता, अनामिका मिश्रा, कंचन शुक्ला, नमिता अग्रवाल, जफर अहमद टीटू, रिजवान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें