फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में डाक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डाक विभाग में रिक्त पड़े पद भरे जाने की मांग और निजीकरण के विरोध में डाक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल रखी। नेशनल फेडरेशन आफ पोस्टल इंप्लाइज के आह्वान पर हुई इस हड़ताल के दौरान डाककर्मियों ने प्रधान डाकघर परिसर के सामने धरना दिया। हड़ताल में आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी खीरी मंडल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
मंडलीय सचिव पीके सिंह ने बताया कि संगठन की मांग है कि डाक विभाग के रिक्त पदों को भरा जाए। जीडीएस के सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। जीएडीएस को केंद्रीय कर्मी का दर्जा दिया जाए। जीडीएस का सदस्यता सत्यापन कराया जाए। नयी योजनाओं और तकनीक के नाम पर सभी प्रकार का उत्पीड़न बंद किया जाए। सभी दैनिक मजदूरों, कैजुअल लेबरों, पार्टटाइम कर्मचारियों का छठे और सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत सभी कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

यह भी मांग की है कि निजीकरण, ठेका प्रथा और आउट सोर्सिंग तत्काल बंद की जाए। सभी छुटे हुए वर्गों में समान रूप से कैडर रीस्ट्रकचरिंग लागू की जाए। सातवें वेतन आयोग के अनुसार पोस्टल पेंशनर्स को सीजीएचएस सुविधा दी जाए। नई पेंशन योजना बंद की जाए। अंतिम वेतन का 50 पीसदी निश्चित पेंशन निर्धारित की जाए। डाक कर्मियों के लिए पांच दिवस का सप्ताह घोषित हो।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में आरएल मिश्र, ओम प्रकाश वर्मा, प्रेमचंद मौर्या, वंदना अवस्थी, ज्ञानेंद्र सिंह, शेखर वर्मा, शशांक वर्मा, नेहा सिंह, आदित्य प्रकाश, अरुण कुमार, डीएन सिंह आदि डाक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें