लखीमपुर खीरी। मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह बंसल ने सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत शिवमोहन अवस्थी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए रिपोर्ट निदेशक पंचायत राज विभाग को भेज दिया है। कुछ दिन पहले जिले के दौरे पर आई नोडल अफसर/ प्रमुख सचिव के समक्ष प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए थे।
जिले की नोडल अफसर/ प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने दौरे के समय लखीमपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया था। इस दौरान तीन प्रधानों ने एडीओ पंचायत शिवमोहन अवस्थी पर वर्क आईडी जनरेट न करने का आरोप लगाया था। साथ ही प्रधानों ने पैसा मांगने का भी आरोप लगाया था। इस पर नोडल अफसर ने एडीओ पंचायत पर लगे आरोपों की जांच कराने के आदेश दिए थे। बीडीओ ने टीम गठित कर जांच कराई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई है। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए हैं, जिससे एडीओ पंचायत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति कर रिपोर्ट निदेशक पंचायत राज विभाग को भेजी है।
=========================