फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर एरिया के हाइवे पर गड्ढे बने तलैया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत सीमा क्षेत्र की सड़कों से लेकर अन्य कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन शारदापुरी क्रेशर रोड से विशेनपुरी जाने वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे तलैया बन चुके हैं। यहां से निकलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश बेअसर नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इंडो-नेपाल परियोजना के तहत बार्डर एरिया में कई तरह के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। करीब तीन साल पहले ही लखीमपुर-नेपाल बार्डर पर 124.8 किमी सड़क निर्माण कराया गया है। खजुरिया-सुमेरनगर मार्ग पर शारदापुरी क्रेशर और विशेनपुरी के बीच रोड जर्जर हो चुकी है। मरम्मत और देखरेख के अभाव में यह मार्ग गड्ढों से फैलकर तलैया बन गया है। बारिश में सड़क नजर ही नहीं आती और करीब 500 मीटर दूरी में गड्ढा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने 15 जून 2017 तक गड्ढामुक्त कराने के आदेश दिए थे, लेकिन बार्डर एरिया के महत्वपूर्ण मार्गों पर भी अधिकारियों ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। डीएसटीओ एवं प्रभारी बीएडीपी एसपी वर्मा ने बताया कि सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी की अलग विंग बनाया है, जिसे सीधे सरकार से बजट दिया जाता है। इस मार्ग पर गड्ढों के मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें