गोला नगर पालिका परिसर में लगे शिविर में नेत्र परीक्षण करते डॉक्टर। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिसर में बृहस्पतिवार को निशुल्क शिविर लगाया गया। इसमें 250 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। ईओ सुरेंद्र कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, समाजसेवी अशोक सक्सेना ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
डॉ. श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल सहदेवा मोहम्मदी के सौजन्य से लगे नेत्र शिविर में डॉ. रुकइया, डॉ. प्रतीक, विपिन पांडेय, समीर अली, शोभित दीक्षित, अमित राठौर, भावना, जयसिंह, मुस्कार, राजकुमारी, रत्ना, रूपम, डॉ. मनीष, नौरीन, मोहिनी, नईमा बानो ने सेवाएं दीं, जिसमें 90 मोतियाबिंद से ग्रसित मिले। 40 मरीजों को अस्पताल की बस से मोहम्मदी सहदेवा ले जाया गया, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, सभासद धर्मेंद्र बाल्मीकि, हरिओम वर्मा, आशीष अवस्थी, सुशील कश्यप, विजय प्रकाश मिश्र, धीरज बाजपेयी, काके सहगल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद