फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8,578 नए लाभार्थियों को मिलेगी समाजवादी पेंशन

Sat, 16 May 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना पाने से वंचित रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने जिले में 8,578 नए लोगों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ देने संबंधी निर्देश जारी किया है। इस बाबत शासन ने समाज कल्याण विभाग को पत्र भेजकर अवगत कराया है। शासन के निर्देश के बाद जिले के सभी एडीओ समाज कल्याण से 22 मई तक सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांवों में खुली बैठकों का आयोजन कर प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी लाभार्थियों का चयन करते हैं। नए लाभार्थियों की सूची को लेकर समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह ने जिले के सभी ब्लाकों के एडीओ समाज कल्याण के साथ बैठक कर डॉ. राम मनोहर लोहिया गांवों और प्रतीक्षारत गांवों के पात्र लाभार्थियों की सूची देने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि जिले में 76615 लोगों को समाजवादी पेंशन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, हालांकि इनमें तकनीकी कारणों की वजह से 10 हजार लोगों को अभी समाजवादी पेंशन नहीं मिल पा रही है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले में प्रतीक्षारत लाभार्थियों की संख्या डेढ़ लाख के करीब है। इन्हीं लाभार्थियों में लक्ष्य के अनुरूप समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें