क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ की टीम के खिलाड़ी। संवाद
लखीमपुर खीरी। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-चतुर्थ फुटबॉल टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों की करीब 85 टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में भाग लिया। समापन समारोह में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
अंडर-19 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ, अंडर-17 में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) और अंडर-14 में श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल एकेडमी गोला चैंपियन बनी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव्स और बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष जसमीत सिंह अजमानी, प्रबंधक ब्रह्मजीत सिंह अजमानी, प्रधानाचार्य प्रिंस सलूजा, हरविंदर कौर, सीबीएसई ऑब्जर्वर अतेंद्र और टेक्निकल डेलिगेट अभय श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।