फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खरेहना के दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 03 Aug 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। गांव खरेहना स्थित प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर में सोमवार को अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। हनुमान जी की मूर्ति के हाथ से गदा हटा दी, मंदिर का ध्वज उतारकर परिसर में फेंक दिया और घंटे उखाड़ दिए। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान हटाए गए घंटे मंदिर परिसर के पास ही बरामद हो गए। पुलिस की मौजूदगी में मंदिर पर दोबारा ध्वज फहराया गया, घंटे लगवाए गए और हनुमान जी की प्रतिमा को पूर्ववत कराया गया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हरकत किसी नशेड़ी की प्रतीत होती है। अभी तक किसी की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें