फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के लिए बनेगी चिकित्सा कल्याण निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में चिकित्सा कल्याण कोष की स्थापना करने पर विचार किया गया। इसके साथ ही अधिवक्ता संघ परिसर में चलने वाली दुकानों के किराया निर्धारण पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन महामंत्री अश्विनी कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन

बैठक में चिकित्सा कल्याण कोष की स्थापना, उसकी सतत आय के संसाधनों, नियमावली और पूर्व में संचालित अधिवक्ता कल्याण निधि को सुदृढ़ करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिवक्ताओं को चिकित्सा स्मार्ट कार्ड जारी करने पर विचार किया गया। कहा जल्दी ही अधिवक्ता कल्याण निधि के प्रमाणपत्र अधिवक्ताओं को बांटे जाएंगे। बैठक में अधिवक्ताओं के लिए चिकित्सा कल्याण कोष की स्थापना पर सहमति बनी जिसे जल्दी ही नियमावली बनाकर संचालित किया जाएगा। इसके अलावा कैंटीन के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि अधिवक्ता संघ परिसर में चल रही दुकानों का किराया निर्धारित किया जाए। इसके अलावा अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी में प्रत्येक तहसील से प्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। संघ अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने अपनी तरफ से अधिवक्ता कल्याण निधि में एक लाख रुपये का योगदान करने की घोषणा की।
सदन में वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे, नरेश चंद्र वर्मा, पपिल मनार, राकेश कुमार मिश्र, योगेश कुमार सक्सेना, उमेश प्रताप सिंह, राम नरायन त्रिवेदी, सुरेश कुमार सिंह, शशांक यादव, महेंद्र पाल वर्मा, रमाकांत नीरज, शिवभक्त नाथ मिश्र आदि अधिवक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें