फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के सरकार्यवाह आज आएंगे, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम गांव रविंद्रनगर मियांपुर शुक्रवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम की तैयारियां दो माह से चल रहीं है। विशाल मंच की साज-सज्जा के साथ गांव के स्कूल को भी बेहतर ढंग से सजाया गया है। संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी तीनों दिन यहां प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख ऋषिकांत त्रिवेदी वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना है। ताकि गांव का पैसा गांव में ही रहे। इसके अलावा गांव से पलायन रोकने, पौधारोपण और जैविक खेती पर जोर देने, स्वभाषा, लोक संस्कृति और पुरातन संस्कृति की पुन: स्थापना करना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी खुद प्रबुद्ध जनों से बैठक कर विचार विमर्श करेंगे। साथ ही ग्राम विकास में आने वाली समस्याओं व चुनौतियां तलाशी जाएंगी। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान टीम के लोग सर्वप्रथम ग्राम दर्शन के अंतर्गत कई गांवों का दौरा करेंगे। इसके साथ साथ में प्राकृतिक खेती, पर्यावरण व जल संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श होगा। आरएसएस के स्थानीय कार्यकर्ताओं में प्रेमशंकर अवस्थी, तपन विश्वास, अमित भसीन, राम जी, तपन विश्वास व सुरंजन मंडल आदि तैयारियों में कई दिनों से लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें