जंगली जानवर की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत
क्रासर.....
शुक्रवार बन्नी, बल्हवापुर चकमार्ग पर भी दिखे पगचिन्ह
28एलकेएच 15
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। अपने दो शावकों के साथ शहर के नजदीक बन्नी गांव में डेरा जमाने वाले जंगली पशु की तीसरे रोज भी मौजूदगी का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह पशु के ताजा पग मार्क देखकर ग्रामीणों ने संभावित तेंदुआ होने का अनुमान लगाया है। जबकि वनकर्मी किसी नतीजे पर नही पहुंचे हैं। खेतों और पगडंडी पर बने पगचिन्हों से पशु की मौजूदगी बलहवापुर के करीब तक बताई जा रही है। जिससे बन्नी और इससे सटे इलाकों में ग्रामीण खौफजदा हैं। रात में अलाव जला रहे हैं। खेतों में भी जाने से उन्हें डर लग रहा है। एहतियातन समूह बनाकर जा रहे हैं। ग्रामीण बच्चो को अकेला नही छोड़ रहे। उन्हें स्कूल भी अकेले नही जाने दे रहे हैं।
बुधवार को बन्नी गांव निवासी वंश बहादुर के झोपड़ीनुमा घर के आसपास खेतों में पशु नजर आया था। सूचना पर वन दरोगा संजय आजाद, फारेस्ट गार्ड विनोद और चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। वन कर्मियों ने दिन भर पशु को ट्रेस किया, लेकिन उन्हें कोई जानवर नजर नही आया। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सीख देकर वन कर्मी लौट गए। शुक्रवार को खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर बन्नी, बलहवापुर चक मार्ग और खेतों में पशु के ताजा पगचिन्हों पर पड़ी। इससे ग्रामीणों ने पशु की मौजूदगी बने होने की आशंका व्यक्त की। गांव निवासी वंशबहादुर, भूपेंद्र, रमेश और बल्हवापुर निवासी शिवमंगल ने बताया कि पशु के ताजा पग मार्क दिखे हैं।
वर्जन.
इलाकाई वन दरोगा की अगुवाई में टीम लगाई गई है। अब तक कोई पशु नजर नही आया है।
बनारसी दास, रेंजर गोला
वर्जन.
ग्रामीणों की सूचना पर तीन दिन से हमारी टीम लगातार पशु को वाच कर रही है। अब तक किसी शिकार की बात भी सामने नही आई है। खेत में नमी होने से पग चिन्ह स्पष्ट नहीं दिख रहे। फिर भी ग्रामीणों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
संजय आजाद, वन दरोगा