फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विवाहिता ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत
खाने को लेकर पति से हुई थी कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पति से मामूली बात पर हुई कहासुनी से नाराज थाना मैलानी के गांव सौखिया निवासी अमित की 27 वर्षीय पत्नी गुड्डी ने शनिवार को खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगा ली। बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया। घर वालों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शाम को गुड्डी देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार वालों ने बताया कि अमित पेशे से चालक है। उसकी शादी शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही के गांव सेमरावा निवासी गुड्डी देवी के साथ पांच साल पहले हुई थी। शनिवार की तड़के अमित घर आया था। सुबह उठकर खेत पर चला गया। खेत से जब करीब 11 बजे घर लौटा तो देखा खाना नहीं बना था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी गुड्डी से कहासुनी हो गई। इससे नाराज गुड्डी ने घर में रखा मिट्टी का तेल खुद पर डाल लिया और आग लगा ली। इससे घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। आग की लपटों से घिरी पत्नी को बचाने के प्रयास में अमित भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें