फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गोला को दिन में नहीं मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली बिल बकाया होने पर कटा इलाहाबाद बैंक का कनेक्शन
ममरी। इलाहाबाद बैंक द्वारा बिजली बिल का भुगतान जमा न किए जाने पर बिजली कर्मियों ने एसडीओ गोला के निर्देश पर बैंक का कनेक्शन काट दिया है, जिससे बैंक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
लाइनमैन राजेश कुमार ने बताया कि बैंक पर बिजली का बिल एक लाख 35 हजार 410 रुपया हो गया है। बिल का भुगतान कई वर्षों से नहीं जमा करने पर यह कार्रवाई विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। भुगतान जमा कराने के बाबत बैंक प्रबंधक को कई बार सूचित किया जा चुका है फिर भी प्रबंधक अपनी अड़ियल भाषा का प्रयोग करते रहे और बिल की बकाया धनराशि जमा कराना उचित नहीं समझा। तब उन्हें मजबूर होकर बैंक का कनेक्शन काटना पड़ा है। अब बैंक का काम जनरेटर के सहारे चल रहा है। इधर बैंक प्रबंधक शैलेंद्र सिंह के अवकाश पर होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन



गोला को आज दिन में नहीं मिलेगी बिजली
गोला गोकर्णनाथ। विद्युत लाइनों के अनुरक्षण कार्य को लेकर आज नगर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। विद्युत उपखंड प्रथम गोला के एसडीओ एनमनोस ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गोला और तहसील की विद्युत लाइनों का अनुरक्षण कार्य होना है। जिस कारण 29 जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक फीडर एक से पांच सहित पूरे नगर की विद्युतापूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन



20 घंटे ठप रही बिजली सप्लाई
उचौलिया। लापरवाही के चलते उचौलिया फीडर के 11 केवीए लाइन के तार प्राय: टूट जाते हैं। शुक्रवार शाम को बारिश के दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब बीस घंटे बाद शनिवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। यह स्थिति एक सप्ताह से बनी हुई है। बिजली लाइन ब्रेक होने से आपूर्ति नहीं मिल पाती। उपभोक्ताओं का कहना है कि उचौलिया फीडर की लाईन के आसपास पेड़ होने और तारों के ढीले होने के कारण जरा सी हवा चलने पर लाईन ब्रेक डाउन हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें