फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ब्राडबैंड सेवा से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल ब्राडबैंड सेवा से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

नहीं चल पाता है इंटरनेट, बेसिक भी हो जाते हैं डिब्बा
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। बीएसएनएल के नेटवर्क तो गायब होना आम बात हो गया है, लेकिन इलाके में इन दिनों ब्राडबैंड सेवा भी पूरी तरह से ध्वस्त चल रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बेसिक फोन भी कभी चलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं। शिकायत करने के बाद भी उनको सही करने की जहमत नहीं उठाई जाती है, जिससे अधिकतर बेसिक फोन कनेक्शन कट भी चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीएसएनएल की सेवाएं यहां दिन प्रतिदिन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। पहले नेटवर्क की दिक्कतों से परेशान उपभोक्ता अब ब्राडबैंड सेवा से परेशान हो गया है। बेसिक फोन भी डिब्बा बने हुए हैं। ब्राडबैंड सेवा काफी धीमी होने के कारण ही अधिकतर समय चल ही नहीं पाती है। जिससे कंप्यूटर का कार्य करने वालों के साथ ही सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीएसएनएल की खराब सुविधाओं का खामियाजा यहां इलाकेवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें