फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत और खीरी जिले की ज्वाइंट कमेटी बनाकर होगा दुबारा सर्वे 16-03-07

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 09एलकेएच 501
विज्ञापन


स्लग--- दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भूमि पर कब्जे का मामला


पीलीभीत और खीरी की संयुक्त टीम करेगी सर्वे
रेंजर भीरा ने तहसील पूरनपुर के एसडीएम से मिलकर वन भूमि पर कब्जे को लेकर जताई आपत्ति

बांकेगंज। पीलीभीत से लगे दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की वन भूमि पर ग्रामीणों द्वारा कब्जा किये जाने के मामले में दोनों जिलों के राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। डीडी बफरजोन के निर्देश पर भीरा रेंजर ने पूरनपुर के एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें सही स्थित से अवगत कराया। इसके बाद यह निर्णय लिया गया।
दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन में शामिल भीरा रेंज की महराज नगर बीट में पीलीभीत की पूरनपुर तहसील के ढकिया चांट, खिरकिया-बरगदिया और खिरकिया-बरगदिया जाटव गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जोत कर वन भूमि पर कब्जा कर लिया था। इस मामले को दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने गंभीरता से लिया और उनके निर्देश पर रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा मंगलवार को एसडीएम पूरनपुर शशि भूषण से मिले और कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें स्थित से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को दखते हुए पूरनपुर तहसील प्रशासन और वन विभाग के बीच इस बात पर सहमति बनी कि दोनों जिलों की राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर दोबारा सर्वे किया जाए। यदि कब्जा वन भूमि पर पाया गया तो उसे हटाया जाएगा। एसडीएम पूरनपुर ने कहा कि इस मामले में एसडीएम पलिया को सहयोग के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

-------------
वर्जन-

वन भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में हमने एसडीएम पूरनपुर से मुलाकात की थी। सकारात्मक परिणाम निकले हैं। उन्होंने विवाद को निपटाने के लिए दोनों जिलों के राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे कराने की सहमति जताई है।
विज्ञापन

- राकेश बाबू वर्मा, वनक्षेत्राधिकारी, बफरजोन, भीरा रेंज

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पीलीभीत और खीरी जिले के राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित की जाएगी। उसका दुबारा सर्वे कर सही स्थित का आंकलन करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
- शशि भूषण, एसडीएम, पूरनपुर, (पीलीभीत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें