फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार और रविवार को दो अलग-अलग जगह हुए हादसों में एक दिव्यांग समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संसारपुर। शाहजहांपुर जिले के कस्बा पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी रामदीन का दिव्यांग पुत्र लक्ष्मण(32) की खुटार रोड स्थित टेड़वा पुलिस चौकी के पास 20/21 जनवरी की रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। रविवार की सुबह रोड के किनारे शव पड़ा हुआ देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने शिनाख्त कर मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी लक्ष्मी और परिवार वालों ने बताया कि लक्ष्मण अपनी ट्राई साइकिल से मैलानी थाना क्षेत्र के गांव भरिगवां निवासी अपने साढू वीरेंद्र कुमार के यहां जा रहा था। जिसकी किसी वाहन से कुचलकर मौत हो गई है। चौकी इंचार्ज ने शव सील करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहम्मदी। पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बहादुरनगर निवासी मुन्ना शाह का पुत्र नाजिम (22) रविवार सुबह 9 बजे बाइक से अपने ममेरे भाई कासिम के साथ खेत में पानी लगाने जा रहा था। जैसे ही बाइक दून पब्लिक स्कूल पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई और कासिम (24) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जख्मी हालत में कासिम को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। नाजिम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतक के पिता मुन्ना शाह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



कोहरे में भिड़ी इनोवा और बस, एक घायल
सलीमाबाद चौराहा पर हुआ हादसा
मां पूर्णागिरि के दर्शन करने जा रहे थे कार सवार
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन खीरी।
निघासन-पलिया हाईवे पर रविवार सुबह सलीमाबाद चौराहे के पास प्राइवेट बस और इनोवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इनोवा सवार छह शिक्षक सिंगाही से मां पूर्णागिरि के दर्शन करने टनकपुर जा रहे थे। हादसे में एक शिक्षक घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रविवार सुबह सिंगाही से एक इनोवा कार सात शिक्षकों को लेकर मां पूर्णागिरि दर्शन कराने के लिए टनकपुर जा रही थी। सुबह करीब सात बजे घना कोहरा होने के कारण सलीमाबाद चौराहे पर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय इनोवा और दिल्ली से यात्रियों को लेकर आ रही प्राइवेट बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इनोवा में शिक्षक देवेंद्र, दीपक, रामनरेश, रीमा, प्रिया और सुनीता देवी सवार थीं। हादसे में देवेंद्र घायल हो गए। चालक अमीमन समेत अन्य शिक्षकों को भी मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची यूपी 100 और थाना निघासन के सिपाही मृत्युंजय पांडेय और जेपी यादव ने बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। घायल शिक्षक देवेंद्र को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें