फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रकवि पंड़ित बंशीधर शुक्ल के नाम से जानी जाएगी मेन रोड

विज्ञापन
कवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की मेन रोड अब राष्ट्र कवि एवं अवधी सम्राट पंडित बंशीधर शुक्ल के नाम से जानी जाएगी।
विज्ञापन

‘उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां जो सोवत है’ जैसी कई कविताएं लिखकर जिले का नाम रोशन करने वाले गांव मन्यौरा निवासी अवधी सम्राट राष्ट्र कवि पंडित बंशीधर शुक्ल की सोमवार (वसंत पंचमी) को जयंती है। जयंती से एक दिन पूर्व रविवार को पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेेई ने मेनरोड का उनके नाम पर नामकरण करके उन्हें सम्मान दिया है। पालिकाध्यक्ष ने पालिका ईओ अखिलेश त्रिपाठी के साथ शिलापट का उद्घाटन किया। चाणक्य महासभा ब्राह्मण के अध्यक्ष डॉ. निमेश शुक्ला ने शहर में अवधी सम्राट की मूर्ति लगवाने की मांग करते हुए उसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी ली। इस दौरान राष्ट्र कवि के पुत्र सत्यधर शुक्ल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें