फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम करते किसान को लगी ठंड, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर काम करते किसान की ठंड से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संसारपुर। थाना मैलानी क्षेत्र की पुलिस चौकी संसारपुर अंतर्गत ग्राम काकोरी निवासी किसान की खेत पर काम करते समय ठंड लग जाने से उसकी मौत हो गई।
काकोरी निवासी राधेश्याम(48) मंगलवार की शाम लगभग छह बजे गांव के बाहर अपने खेत में काम कर रहा था। जहां उसे अचानक ठंड लगने लगी। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और पत्नी से आग जलाने के लिए कहा। जब तक आग जलाई जाती, राधेश्याम वहीं अचेत होकर गिर गया। परिवार वाले इलाज के लिए तत्काल उसे लेकर संसारपुर दौड़े, लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस हादसे से मृतक किसान के परिवार बौर गांव में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


काफी दयनीय है मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति
संसारपुर। मृतक किसान राधेश्याम के परिवार में उसकी पत्नी सहित एक विवाहित, तीन अविवाहित पुत्र और एक पुत्री है। जमीन भी कम होने की वजह से वह किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था, लेकिन इस हादसे के बाद पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें