फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में स्कूल बस रोड रोलर से भिड़ी, एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
कोहरे के कारण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। नेशनल हाईवे 24 पर कस्बा में निर्माणाधीन बाईपास पर कोहरे के कारण एक स्कूल बस की रोड रोलर से टक्कर हो गई। हादसे में सड़क पर काम कर रहे बांदा जिले के एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो मजदूरों की हालत गंभीर है। हादसे में तीन छात्र भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। घायल दोनों मजदूरों को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। मैगलगंज थाना क्षेत्र के चपरतला में संचालित बाबे के पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर शाहजहांपुर की ओर से मैगलगंज की तरफ जा रही थी। उधर, कस्बे के निर्माणाधीन बाईपास पर मजदूर काम कर रहे थे और रोलर भी चल रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण स्कूल बस सड़क निर्माण कार्य में लगे रोलर से टकरा गई। हादसे में सड़क पर रोड कटिंग का काम कर मजदूर 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामबहोरी निवासी मजनपुर पोस्ट वीरा जिला बांदा, 30 वर्षीय फूलबाबू पुत्र दंगल निवासी खलवा जिला फतेहपुर, 22 वर्षीय दिनेश पुत्र भोला निवासी कलकापुर जिला फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा स्कूल बस में सवार कक्षा एक की छात्रा खुशदीप कौर, कक्षा नौ का छात्र परमवीर, कक्षा दस की छात्रा अनुष्का सिंह और कक्षा दो के छात्र शिवपूजन बाजपेई को हल्की चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल शाहजहांपुर ले जाया गया, जहां मजदूर अर्जुन की मौत हो गई। शेष दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मजदूर एरा कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत टीम यूनिवर्सल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कार्य कर रहे थे। टीम यूनिवर्सल के साइट इंजीनियर अनूप कुमार शर्मा ने स्कूल बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इधर, हादसे की जानकारी जब स्कूल प्रबंधन और बच्चों के अभिभावकों को मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। स्कूल के प्रधानाचार्य आदर्श तिवारी ने बताया कि बस में लगभग 40-45 बच्चे सवार थे। बस चालक निर्मल सिंह चला रहा था। उन्होंने एक बच्चे के घायल होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें