लखीमपुर खीरी।
एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शुक्रवार शाम को शिवम रेस्टोरेंट में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के छह नमूने भरे। कार्रवाई के दौरान एक्सपायर हो चुकी चार बोतल रूहआफजा को टीम ने नष्ट कराया हैं। वेज और नानवेज को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने रेस्टोरेंट की रसोई का निरीक्षण किया, जिसमें दो प्लेट सब्जी फ्रिज में कई दिनों की रखी पाई गई, जिसे टीम ने नष्ट कराया है। टीम ने बेसन, ग्रेवी, सांभर, पनीर, चटनी, चिली सॉस का भी नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने बताया कि गंदगी मिली है, जिस पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। वेज और नॉनवेज को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक वर्मा, अनूप सिंह शामिल रहे।