फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेलरायां के सौर ऊर्जा प्लांट से 800 मीटर केबल चोरी

Tue, 15 Sep 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के बेलरायां स्थित टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड लिमिटेड के सौर ऊर्जा प्लांट से चोर करीब 800 मीटर विद्युत केबल समेत अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। कंपनी ने 13 सितंबर को तहरीर दी। 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 12 सितंबर की रात चोर प्लांट में घुसे और केबल समेत अन्य विद्युत सामग्री चोरी कर ले गए। 13 सितंबर सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी पहुंचे तो सामग्री नदारद मिली। आसपास तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। कंपनी ने सिंगाही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और सामग्री बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें