फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार घंटे की जनसुनवाईं में 76 शिकायतें, निस्तारित मात्र पांच

Sat, 15 Nov 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहम्मदी समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे बुजुर्ग श्याम सुंदर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। मोहम्मदी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान की चार घंटे की जनसुनवाई में 76 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। दुर्भाग्य रहा कि मात्र पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने शेष 71 फरियादियों की शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मोहम्मदी तहसील पहुंचीं और एक करीब घंटे बाद 1:40 बजे लौट गईं। दुधौरिया निवासी बुजुर्ग श्याम सुंदर ने अपने खेत पर जाने के लिए रास्ते की नाप कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि वह कई बार फरियाद लगा चुके, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
गुरेला निवासी लाला राम ने चकमार्ग पर कब्जा मुक्त कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई। दिलावरपुर निवासी श्रीकृष्ण और रविंद्र ने कहा है कि चकबंदी प्रकिया में चकरोड छोड़ा गया था, उस पर अतिक्रमण कर लिया गया। नाप कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कहीं कोई सुनन को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


लाभार्थियों को दी योजनाओं की सौगात

डीएम ने विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ स्वयं लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सौंपा। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थी विमला, राजपाल, सुरती, पवन शबनम को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत सविता गुप्ता, रिंकी राठौर, गीता देवी, मीरा देवी को हितलाभ प्रमाण पत्र सौंपे गए और राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी रामदेवी, सीता देवी, सत्यवती को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मोहम्मदी समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे बुजुर्ग श्याम सुंदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें