लाला उमाशंकर रस्तोगी स्मारक न्यास के तत्वावधान में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह कस्बे के पीडी कॉलेज परिसर में हुआ। इसमें जिले और तहसील मोहम्मदी के वर्ष 2015 के 74 हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स को चांदी का मेडल, स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुरस्कार प्रेरणा प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करता है। विशिष्ट अतिथि सीओ गोला अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बिना संघर्ष के सफलता प्राप्त नहीं होती। उन्होंने बच्चों से जिज्ञासु बनने तथा प्रश्न पूछने की आदत डालने को कहा। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि वे सफल व्यक्तियों की जीवनी से प्रेरणा ले सकते हैं।
कार्यक्रम में सीओ मोहम्मदी रामशंकर सिंह, न्यास के अध्यक्ष देवेंद्र मोहन रस्तोगी, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुरजनलाल वर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा मेहरोत्रा, श्रीकृष्णा कॉलेज के प्रधानाचार्य केके दीक्षित, नवनीत रस्तोगी, उदय रस्तोगी, निहारिका, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य गुलशन कुमार भसीन ने भी विचार रखे।
अलंकरण समारोह के पूर्व विद्यालय में आर्य समाज के मंत्री अनिल पांडे और सुभाष रस्तोगी ने हवन पूजन किया जिसमें न्यास के अध्यक्ष देवेंद्र मोहन रस्तोगी, सचिव गोपाल मोहन रस्तोगी, राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी, नवनीत, उदय, गुलशन कुमार भसीन एवं पीडी कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया तथा स्वर्गीय उमाशंकर रस्तोगी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। स्कूल के बच्चों अरुण मिश्रा, श्वेता प्रजापति, प्रिया राठौर, अदिति सिंह, प्रिया गुप्ता, उन्नति भल्ला, शालू मिश्रा, दिव्यांशु पांडे, सनी मिश्रा, अनमोल मिश्रा ने सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, ईश वंदना तथा मां की महिमा के भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान ललित श्रीवास्तव ने देश गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया।
इन्हें मिला सम्मान (हाईस्कूल जिला टापर्स-प्रथम पांच पर रहे छात्र)
सुरभि दीक्षित- संसारपुर, विपुल सिंह राठौर - सरस्वती विद्या मंदिर गोला, वैभव अवस्थी - सरस्वती विद्या मंदिर गोला, भाषा श्री- सरस्वती विद्या मंदिर मैगलगंज, अमन कनौजिया - सरस्वती विद्या मंदिर गोला, कुमारी कल्पना वर्मा-सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, लखीमपुर।
इंटर जिला टापर्स- (प्रथम पांच स्थान पर रहे छात्र)
राहुल वर्मा - आदर्श विद्या मंदिर - लखीमपुर, आकांक्षा सिंह - सनातन धर्म बालिका इंटर कालेज लखीमपुर, हर्षित पांडेय - दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज लखीमपुर, अखिलेश कश्यप व डेविड वर्मा - सरस्वती विद्या मंदिर गोला, शशांक गुप्ता, विशोक शुक्ल, शिवांशु गौड़ - आदर्श इंटर कालेज लखीमपुर।
इंटर के स्कूल टॉपर्स
पीडी के शोभित, निखिल मिश्रा, सनी मिश्रा, शिल्पी देवी, प्रखर कुमार सिंहा, जेपी के अंकित वर्मा, मोनित कुमार, युगनिर्माण की नूपुर भल्ला के अलावा आकांक्षा शर्मा, शानू वर्मा, सोनाली, शबीना, मोहित कश्यप, मालती गौतम, ममता पाल, सौम्या सिंह, ऐश्वर्या गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, जीनत जहां, प्रदीप कुमार, रीतू शुक्ला, शिल्पी पाल, मुकेश शुक्ला, शिवानी राठौर, आरती, रोली और प्रियंका, राधा, सरस्वती विद्या मंदिर मोहम्मदी के कक्षा आठ टापर जीवेश वाजपेयी, मनोज खरे - जेपी कालेज, लालचंद्र कनौजिया - स्वामी रामाश्रम इंटर कालेज, डॉ के के दीक्षित - श्री कृष्णा इंटर कालेज, किरन शुक्ला - युग निर्माण कन्या इंटर कालेज, जाहिद अली - आरिफ सआदत इंटर कालेज सुशील गुप्ता - आरपी इंटर कालेज सहदेवा, सुरेंद्र सिंह - गजराज सिंह इंटर कालेज शंकरपुर छावनी, डॉ सुनील सक्सेना - टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और एसएन वर्मा - पीडी भारतीय इंटर कॉलेज।
तहसील स्तर के माध्यमिक स्कूलों के स्कूल टापर्स (हाईस्कूल) पीडी के मधुकर सिंह, आकाश, अंशुल, विभू कुमार, हेम गुप्ता, सोनी देवीे, जेपी कालेज- अर्पिता शुक्ला, युगनिर्माण - रिद्धिमा, जीजीआईसी- रागिनी शर्मा, श्रीकृष्णा-स्वांती पाल, स्वामी रामाश्रम - शुभम गोल्दार, आरिफ सआदत - बीबी मरियम, आरपीआईसी - सलोनी, गजराज सिंह कालेज - सोनी गौतम, आदर्श बरवर - अल्पना, कालिका प्रसाद बरवर- नितांशी शुक्ला, भारतीय विद्यालय मैगलगंज- कॅचन गुप्ता, औरंगाबाद - साजन सेठ, फत्तेपुर- शिवकिशोर मिश्र, राजा लोने सिंह मितौली - हार्थिक जायसवाल, आदर्श इंटर कालेज मितौली - मोहिनी देवी, कस्ता - शिल्पी, बॅजरिया - खुशी, दुल्हापुर किसान- पिपासिनी देवी, खजुहा - प्रियंका, टीपीआरएस मोहम्मदी- पूर्वी रस्तोगी, फारिया खान, आकाश गुप्ता, दिव्यांशु दीक्षित, वांक्षित प्रताप एवं ककरहा की महिमा यादव।