लखीमपुर/निघासन। सोमवार को हुए संर्पूण समाधान दिवस में निघासन तहसील में डीएम, एसपी ने जनसुनवाई की। चार घंटे के समाधान दिवस में डीएम, एसपी मात्र एक घंटे ही रुके। इस दौरान 77 में से केवल चार शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। ज्यादातर फरियादी मायूस होकर लौट गए।
निघासन तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल सुबह 10 बजे के बजाय पूर्वाह्नन 11.45 बजे पहुंचीं। आठ से 10 शिकायतें सुनने के बाद दोपहर 12:34 बजे लौट गईं। अदलाबाद की सबसे ज्यादा शिकायतें होने पर संबंधित लेखपाल की फटकार लगाई।
जनसुनवाई में जमीन, बिजली, पानी, राशन कार्ड आदि संबंधी शिकायतें पहुंचीं। राजस्व की 32, पुलिस की 14, पूर्ति विभाग की छह, विकास की नौ, समाज कल्याण की चार, नगर पंचायत की तीन, विद्युत और लोकनिर्माण विभाग की एक-एक शिकायत पहुंची।
समाधान दिवस में 77 शिकायतों में मात्र चार का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। डीएम के जाने के बाद एसडीएम राजीव निगम ने समस्याएं सुनीं।
सर्वेश गुप्ता,
सर्वेश गुप्ता,