फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 718 जोड़ों ने लिए फेरे... 54 बोले- कुबूल है

विज्ञापन
जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला डालते जोड़े। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर और निघासन में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 772 जोड़ों का विवाह कराया गया। 718 जोड़ोंं ने सात फेरे लिए, जबकि 54 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 540 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ विवाह हुआ, जबकि 17 मुस्लिम जोड़ों का उनके रीति रिवाज से निकाह कराया गया। जबकि निघासन में 178 हिंदू और 37 मुस्लिम जोड़े एक दूजे के हुए।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विवाह स्थल पर धौरहा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी तेजस्वी मिश्रा सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को उपहार देकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

साथ ही फूल भी बरसाए। जोड़ों से बातचीत कर दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामना दी। नवविवाहित जोड़ों को प्रमाणपत्र के अलावा सरकार की ओर से दिए गए जरूरी सामान भी दिए।
डीएम ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि अब किसी भी मां के आंख में आंसू नहीं होंगे कि वह अपनी बेटी की शादी कैसे करे। विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि बाल विवाह से पूरी तरह छुटकारा पाने के साथ दहेज के अत्याचार को समाप्त करने की दिशा में यह आयोजन अभिनव प्रयास है।

जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला डालते जोड़े। संवाद

जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला डालते जोड़े। संवाद

जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला डालते जोड़े। संवाद

जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला डालते जोड़े। संवाद

जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला डालते जोड़े। संवाद

जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला डालते जोड़े। संवाद

जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला डालते जोड़े। संवाद

जीआईसी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूसरे को वरमाला डालते जोड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें