फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात पशु चोर गिरोह के दो सदस्यों को एक वाहन, दो तमंचा, और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि शनिवार की रात महेवागंज चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव ने कोतवाली के सिपाही विजय शर्मा, सागर चौधरी और कृष्णाईश यादव के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ओदरहना नहर पुलिया के पास कोतवाली सदर के गांव भसड़िया निवासी शहंशाह शाह, थाना निघासन के गांव पठाननपुरवा निवासी मोलहे को दबोच लिया, जबकि इसी गांव का मकसूद भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से एक छोटा हाथी, दो तमंचा, कारतूस और तीन मोबाइल बरामद कर कब्जे में लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शहंशाह के खिलाफ कोतवाली सदर में आर्म्स एक्ट और चोरी के दो और मोलहे के खिलाफ कोतवाली सदर में दो, थाना निघासन में चोरी, जानलेवा हमला सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें