फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लिए सैंपल से कन्हैया फूड ने पल्ला झाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने हाथी ब्रांड बेसन में अखाद्य रंग के मिलावट की पुष्टि होने के बाद उस बैच नंबर के बेसन की बिक्री पर रोक लगा दी गई। फर्म कन्हैया फूड प्रोडक्ट्स ने तिकुनिया के व्यापारी अच्छन खां की दुकान से लिए गए बेसन के नमूने से पल्ला झाड़ लिया। फर्म मालिक संजय गुप्ता ने कारणों के बारे में उस व्यापारी को बेसन न बेचे जाने की बात कही है, तो वहीं अभिहीत अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा ने इसे साबित करने की बात कही है।
विज्ञापन

लैब जांच में हाथी ब्रांड बेसन को मानव उपभोग के लिए असुरक्षित करार दिया गया है, क्योंकि इसमें अखाद्य रंग मिटेनियल यलो पाया गया। बेसन का नमूना तिकुनिया के सेहनखेड़ा निवासी अच्छन खां की दुकान से नौ मार्च 2019 को लिया गया था, जिसकी लैब रिपोर्ट में बेसन मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित बताया गया है। इस पर अभिहीत अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बैच नंबर एफईआर 2019 की बिक्री पर रोक लगा दी, साथ ही इस बैच के माल को दुकानों से हटवाने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। इस आदेश के बाद फर्म मालिकों में हड़कंप है। अभिहीत अधिकारी ने फर्म मालिक द्वारा नमूने को नकारे जाने पर कहा है कि बेसन उनका नहीं है, तो इसे कोर्ट में साबित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें