फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से कल सुबह तक हरगांव क्रासिंग से आना जाना रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रात से न जाएं हरगांव क्रॉसिंग पर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की रात दस बजे से शनिवार की सुबह छह बजे तक ओयल और हरगांव के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। ब्रॉडगेज का निर्माण करवा रही कार्यदायी संस्था क्रॉसिंग को दुरुस्त कराने का कार्य कराएगी। जिस कारण इस क्रॉसिंग से आज रात भर वाहनों का आना जाना पूरी तरह से बंद रहेगा।
सीतापुर से मैैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द से शुरू हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था के लोग जोरशोर से जुटे हैं। शहर की राजापुर एवं गोला रोड क्रॉसिंग के साथ फरधान स्थित रेलवे क्रॉसिंग को दुरुस्त कराने के बाद कार्यदायी संस्था शुक्रवार की रात में हरगांव स्थित क्रॉसिंग ठीक कराएगी, जिसकी एडीएम सीतापुर विनय कुमार पाठक ने अनुमति भी दे दी है। निर्माण कार्य होने के कारण क्रॉसिंग से प्राइवेट वाहनों के साथ रोडवेज बसों का आना जाना बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
खीरी होकर निकलेंगी रोडवेज बसें
एआरएम लखीमपुर सतपाल सिंह ने बताया क्रॉसिंग बंद रहने की सूचना मिल गई है। इस दौरान बसों का संचालन वैकल्पिक रास्ते से होगा। उन्होंने बताया कि गोला और लखीमपुर डिपो की करीब 17 बसें आती जाती है। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान बसें लखीमपुर से खीरी के रास्ते केसरीगंज और वहां से हरगांव होकर सीतापुर पहुंचेगी।
.....
वर्जन
हरगांव क्रॉसिंग को दुरुस्त कराने की अनुमति मिल गई है। इसलिए एक फरवरी की रात दस बजे से दो फरवरी की सुबह छह बजे तक वाहनों का निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
- एसके वर्मा, सीनियर मैनेजर रेलवे विकास निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें