फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की फसल का वाजिब मूल्य दे रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
‘किसानों की फसल का वाजिब मूल्य दे रही सरकार’


बिजुआ। जगदेवपुर में आयोजित किसान समागम में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि किसान की फसल की कीमत अब घोषित मूल्य से भी ज्यादा मिल रही है। मंच से किसानों को सम्मानित भी किया गया।
इलाके के प्रगतिशील किसान एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता स्व. प. ऊधौश्याम मिश्र की पुण्य तिथि पर आयोजित कृषक समागम में पहली बार बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के जगदेवपुर पहुंचे। मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है उनकी गेहूं की फसल का मूल्य सरकार के घोषित मूल्य ये ज्यादा मिल रहा है। वहीं केंद्र सरकार की 164 योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाना ही प्रदेश का लक्ष्य है। सांसद अजय मिश्रा टेनी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बजाज ग्रुप के बकाया भुगतान के लिए जल्द ही अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के आयोजक अचल मिश्र पाले, एवं विमल मिश्रा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, पुष्पा सिंह, दीपक तलवार, ठाकुर प्रसाद गंगवार, सौरभ अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह मलूकापुर, आदित्य मोहन शुक्ला मौजूद रहे। इससे पहले मंत्री के काफिले का बिजुआ, पड़रिया तुला में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जी की मर्जी से बनेगा अयोध्या में मंदिर
बिजुआ। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि जब रामजी चाहेंगे, तब मंदिर बनने लगेगा। सहकारिता मंत्री बिजुआ के जगदेवपुर में कृषक समागम में हिससा लेने आए थे। सहकारिता मंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर गोल गोल जवाब दिए, पत्रकारों ने पूछा कि राम जी तो भाजपा को प्रदेश से लेकर केंद्र तक ले आए। भाजपा कब तक भगवान राम को भव्य मंदिर में लाएगी, तो उन्होंने कहा कि जब राम जी की मर्जी होगी तब होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें