फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुई कहासुनी से नाराज युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
11 एलकेएच 8
विज्ञापन


पत्नी से हुई कहासुनी पर युवक फंदे पर लटका
पशुओं के लिए चारा लाने को लेकर हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंद्राबाद। पशुओं के लिए अगोला लाने को लेकर हुए विवाद से नाराज एक युवक गुरुवार की सुबह अपने घर में गले में फंदा लगाकर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव मुड़िया निवासी विक्रम ने बताया कि गुरुवार की सुबह मां ने पिता बैजनाथ से खेत जाकर अगोला लाने को कहा। इस पर पिता ने जाने से इंकार कर दिया और खाना देने को कहा। इसी बात को लेकर पिता और मां के बीच काफी कहासुनी हो गई। नाराज होकर मां खेत पर पशुओं के लिए अगोला लेने चली गई, जबकि वह कुछ देर बाद काम से गांव में चला गया। पिता घर पर ही रुक गए। इसी बीच उसके पिता ने कमरे में कुंडे में रस्सी बांध ली और फंदा गले में कसकर खुदकुशी कर ली। थोड़ी देर बाद जब वह घर पहुंचा तो पिता घर में नहीं मिले। इस पर उसने तलाश की तो देखा एक कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने खिड़की से झांककर देखा। पिता का शव कुंडे से लटक रहा था। इस पर उसने घटना की सूचना अपनी मां और पुलिस को दी। पति की मौत की खबर पाते ही रोती विलखती उसकी मां भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी एसओ जयकरन सिंह भदौरिया ने बताया कि शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें