फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित एक साल की बच्ची की मौत, दो भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार पीड़ित एक बच्ची की मौत, दो भर्ती
विज्ञापन

शुक्रवार को तीनों बच्चियां हुईं थी भर्ती
नहीं थम रहा बुखार का कहर
लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में तीन बच्चियों को भर्ती कराया गया। इनमें से एक साल की राधा ने दम तोड़ दिया। वहीं दो बच्चियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव और बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या देखने से ही इसका अंदाजा आसानी से लग जाता है। छोटे बच्चों पर तो मानों बुखार कहर बनकर टूट रहा है। शुक्रवार को फरधान निवासी मोती प्रसाद की एक साल की पुत्री राधा, बहराइच के ओमप्रकाश की पांच वर्षीय बेटी कनकलता और शहर के हाथीपुर मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र की पांच साल की पुत्री कृतिका को तेज बुखार के चलते परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर चले उपचार के दौरान दुधमुंही राधा ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर हालत के चलते कृतिका को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। गुरुवार को भी बुखार पीड़ित एक बच्ची की मौत हो चुकी है। बीते चौबीस घंटे में दो बच्चियों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्वास्थ्य विभाग की नाकामी के चलते मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें