फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीरोड विद्युत स्टोर पर छापा, दिन भर चली जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
28एलकेएच 10
विज्ञापन


गढ़ीरोड विद्युत स्टोर पर छापा, दिन भर चली जांच
जांच के दौरान अधिकारियों में रही हड़कंप की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। गढ़ी रोड विद्युत उपकेंद्र स्थित स्टोर में विद्युत सामग्री की हेराफेरी की शिकायत पर मंगलवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की टीम ने छापामारी कर अनियमितताओं की जांच की। सुबह से शुरू हुई जांच दोपहर तक जारी रही। इस बीच बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

किसी गुमनाम व्यक्ति ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संजय गोयल के सीयूजी नंबर पर शिकायत की थी कि गढ़ी रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र के स्टोर रूम में विद्युत सामग्री में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है। शिकायत मिलने पर एमडी ने वर्कशॉप अधीक्षण अभियंता सीबी सिंह गौतम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में वर्कशाप के अधिशासी अभियंता विनीत रस्तोगी भी शामिल थे। उन्होंने यहां पहुंचकर स्टोर में उपलब्ध सामग्री की गहनता से जांच की और उसका भौतिक सत्यापन किया। स्टोर में रखी सामग्री का सत्यापन देर शाम तक जारी रहा। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच गोपनीय है। इसकी रिपोर्ट वह सीधे मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें