फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Tue, 28 Aug 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान सहकारी चीनी मिल के प्रांगण में धरना व क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के किसान तरसेम सिंह, चरनजीत सिंह लाडी, परमिंदर सिंह पप्पू, बेनिपाल की अगुवाई में किसानों ने क्रमिक अनशन व धरना शुरू किया है। 22 अगस्त को भी ज्ञापन दिया गया जिसमें धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसी को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि जब तक गन्ना भुगतान नहीं मिलता है तब तक लगातार क्रमिक अनशन किया जाएगा। चीनी मिल के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, केन यूनियन अध्यक्ष दिलावर जीत सिंह, तरसेम सिंह, सिंहासन यादव, सईद अहमद, रामदयाल यादव के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया, महामंत्री इश्तियाक अहमद खान, बसंत चारों सहित व्यापारी भी धरना स्थल पर पहुंचे। धरना की अगुवाई करने वाले किसान पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह पप्पू ने बताया कि अभी तक मिल का कोई अधिकारी नहीं आया है और ये आंदोलन क्रमिक अनशन तब तक चलाते रहेंगे जब तक भुगतान नहीं होगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें