फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कालीन ड्यूटी से हटाए गए ईएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को धौरहरा सांसद रेखा वर्मा के निरीक्षण में नशे में ड्यूटी करते मिले ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल अफसर) को सीएमएस ने रात्रिकालीन ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही उन्हें दिन में ही ड्यूटी कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि शुक्रवार की रात सड़क हादसे में घायल हुए मितौली क्षेत्र के लोगों को देखने के लिए धौरहरा सांसद जिला अस्पताल पहुंचीं थीं। इस दौरान इमरजेंसी में मौजूद ईएमओ डॉ. डीके यादव से मरीजों के बारे में जानकारी करते वक्त सांसद को डॉक्टर के नशे में होने का शक हुआ। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीएमओ और सीएमएस से डॉक्टर की जांच कराने के लिए कहा था। हालांकि जांच में नशे की पुष्टि नहीं हो सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने डॉ. डीके यादव को रात में इमरजेंसी ड्यूटी करने पर रोक लगा दी। अब उनसे दिन में ही ड्यूटी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के रात में इमरजेंसी ड्यूटी करने पर रोक लगा दी है। अब उनसे दिन में ही ड्यूटी कराई जाएगी, दोबारा शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
डॉ. अरुण कुमार गौतम, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें