फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजाओं में दिनभर गूंजा ईद मुबारक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले भर ईद खुशी और उत्साह के साथ मनाई गई। ईदगाहों और मस्जिदों में पेश इमामों ने नमाज अदा कराई। नमाजियों ने सजदा कर मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के वक्त ईदगाहों और मस्जिदों के सामने मेले लगे। बच्चों ने खान पान और खेल खिलौनों का लुत्फ उठाया। हर जगह लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। ईदगाह पर डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस चन्नपा ने लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
नमाज के बाद ईद मिलन का सिलसिला शुरू हुआ। नए परिधानों में सज धज कर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। एक दूसरे को सिवंइयां और दूसरे पकवान खिलाए। नमाज के समय मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। नगर पालिका ने ईद के लिए साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की थी। शहर से सटे खीरी, ओयल, महेवागंज, निघासन, धौरहरा, ईसानगर, बिजुआ, सिंगाही आदि जगहों पर ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई।
विज्ञापन

पलियाकलां। आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देने वाले ईद पर मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, नई मस्जिद के साथ ही ईदगाह पर सुबह से नमाजियों का तांता लगा रहा। जबकि सबसे अंत में नूरी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर विधायक रोमी साहनी, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ जितेंद्र गिरि, आदि ने रोजेदारों व नमाजियों से गले मिलकर उनको ईद की बधाईयां दीं।
मझगईं। सोमवार सुबह ईदगाह में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद दुआ के लिए उठे हाथों से कौम की तरक्की और मुल्क में अमन की दुआ की।
भीरा। यहां भी ईद का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। नए कपड़े पहनकर बच्चों ने पूरे गांव में घूमकर बड़ों के साथ ही छोटों के गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
गोला गोकर्णनाथ। जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद ताहिर ने ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। वहीं ऊंची भूड़ मस्जिद में मौलाना आसिफ , गढ़ी मस्जिद में मौलाना अब्दुल वाहिद और नीची भूड़ मस्जिद में मौलाना गुलामनवी खां ने ईद की नमाज अदा कराकर मुल्क के अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नगर में विशेष साफ सफाई, पानी की समुचित व्यवस्था के साथ सड़कों के किनारे चूना डलवाया गया। ईदगाह को जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका ने कैंप लगाकर जरूरतमंदों को सहूलियतें मुहैया कराईं। नमाज खत्म होने के बाद भाजपा विधायक अरविंद गिरि, पूर्व विधायक विनय तिवारी, समाजसेवी वरुण अग्रवाल, ब्रजस्वरूप कनौजिया, बीटू पटेल, अजय गिरि, मोंटी गिरि, प्रहलाद पटेल, श्रीकांत तिवारी, गौरव गिरि, राहुल भारती, राजेश गिरि, अरविंद पांडेय, नितिन तिवारी आदि ने लोगों से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।
मोहम्मदी। कस्बे के ईदगाह में पेशे इमाम असजद सिद्दीकी ने ईद की नमाज अदा कराई। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ एलडी भारती, इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज जेपी यादव आदि मौजूद रहे।
ममरी। ईद पर हैदराबाद, मझिगवां, गनेशपुर, नयागांव, अजान, घरथनियां, कोटवारा, चांदामऊ, छितौनियां, अहमदनगर, धिरावां, दतेली, मुरादपुर, सौंखिया, परेली, सरकारगढ़, बनबुधेली, परेली आदि मस्जिदों और ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की गई। बांकेगंज। कस्बा सहित क्षेत्र में ईद शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
मैैलानी। सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह में पेश इमाम हाफिज अब्दुल कादिर नमाज अदा कराई।
जंगबहादुरगंज। पसगवां क्षेत्र में ईद हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाई गई। पसगवां, जंगबहादुरगंज, बरवर, उचौलिया, सिसौरानासिर, सिसौरा शहामत, कोटा मुगल, चकपिहानी, सुनौरिया, छोलावारी, बरखेरियाजाट, किरियारा, इब्राहिमपुर, मोहम्मदपुर ताजपुर, बनकागांव आदि स्थानों पर ईद की नमाज हुई।
विज्ञापन

अमीरनगर। कस्बे की औलिया मस्जिद में मौलाना सिराज अहमद खान ने, रसूलपुर ईदगाह में मौलाना अब्दुलरकीब खां ने, मोहम्मदपुर ईदगाह में हाफिज नईम खां ने अदा कराई। छतुरी, छेड़ीपुर ईदगाह, गरदहा ईदगाह, त्नमथना ईदगाह में भी नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
भीखमपुर। चांदामाऊ बीरमपुर, मोहम्मदाबाद, लालपुर, कुतुलुपुर, इमलीखेड़ा समेत कई गांवों में लोगों ने ईद मनाई।
बेलरायां। कस्बे की सभी मस्जिदों व ईदगाह में आज ईद की नमाज अदा करने के लिए मोमिनों का सैलाब उमड़ा।
बरवर। नमाज पेश इमाम मौलाना अनीस अहमद ने ईदगाह में अदा कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें