फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होमगार्ड परीक्षा में 6528 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड परीक्षा की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। शहर समेत आसपास के स्कूलों में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में 6528 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पारदर्शिता के लिए 394 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 50 प्रतिशत बाह्य शिक्षकों की भी तैनाती की गई है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली तीन से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। केंद्र प्रभारियों को पेयजल, रोशनी समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक भी अपने पास मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगे। उन्हें फोन केंद्र कार्यालय में जमा करना होगा।

इन केंद्रों पर होगा आयोजन
केंद्र का नाम-निर्धारित परीक्षार्थियों की संख्या
अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज-480
आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली-384
भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज-480
भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज-384
धर्मसभा इंटर कॉलेज लखीमपुर-480
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज-384
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज-384
राजकीय इंटर कॉलेज-384
राजकीय पालीटेक्निक-384
गुरुनानक इंटर कॉलेज-480
इस्लामिया इंटर कॉलेज-384
जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम-384
कृषक समाज इंटर कॉलेज-384
पीके इंटर कॉलेज-384
स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज-384
युवराज दत्त महाविद्यालय-384
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें